फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर कुएं मेें एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने अधेड़ की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा चपड़ी गांव के बाहर स्थित एक कुएं में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि जिस व्यक्ति का कुएं में शव मिला है उसकी उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास होगी। कहा शरीर में चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव करीब सात दिन पुराना लगता है जिसके चलते मृतक के शरीर की खाल भी उखड़ गई है। एसओ ने कहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें