फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
देवां। रोडवेज की एक अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों को आता देख चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों युवक सीतापुर के निवासी थे और देवां शरीफ में दर्शन करने आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन

सीतापुर के महमूदाबाद कस्बा निवासी जलालुद्दीन (25) पुत्र दस्तगीर व सुफियान (22) पुत्र इस्लामुद्दीन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे देवां शरीफ में दर्शन करने जा रहे थे। देवां कोतवाली क्षेत्र के सिपाहिया गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जलालुद्दीन और सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जलालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुफियान को एंबुलेंस से लखनऊ भेजवाया पर रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों से घिरता देख बस चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक पता लगा रही है। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देवां कोतवाली के एसआई शफाकउल्ला खां ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। बस की रफ्तार ज्यादा होने से टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों युवकों की जान चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें