बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को वॉलीबाल की मंडलीय प्रतियोगिता बारिश के चलते नहीं हो सकी। चयन समिति ने बिना खेल कराए ही विभिन्न वर्ग में खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया। बाराबंकी के अलावा सुल्तानपुर, फैजाबाद व अंबेडकरनगर से खिलाड़ी आए थे।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को वॉलीबाल की मंडलीय प्रतियोगिता होनी थी। इसमें जिले के अलावा सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व फैजाबाद के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करना था बारिश शुक्रवार को पूरे दिन हुई। इससे स्टेडियम व वॉलीबाल कोर्ट में जलभराव हो गया जिससे प्रतियोगिता नहीं हो सकी। घंटों इंतजार के बाद बारिश को रुकता न देख चयन समिति ने कागजों पर ही खिलाड़ियाें का चयन कर लिया। अंडर-19 में बालिका वर्ग में फैजाबाद से प्रिया सिंह, स्वनेहा नदीम, अस्मिता श्रीवास्तव, अंशिका चौधरी, श्वेता राय, जूही, अंबेडकरनगर से मनीषा, सोनाक्षी सिंह, निधि वर्मा व बेबी, सुल्तानपुर से मधु व निधि का चयन किया गया। बालक वर्ग में फैजाबाद से अंकित यादव, चंद्रप्रकाश, रोहित सिंह, दीपक, राशिद, रूपेश, आर्यन, अंकुर, अंबेडकरनगर से अंशुमान व बाराबंकी से शाहनवाज व चंदन का चयन किया गया। अंडर-14 के बालिका वर्ग में सुल्तानपुर से खुशनुमा, अर्चना, शिवानी, रेखा, अनुरागिनी व खुशबू नदीम व फैजाबाद से जयलक्ष्मी, अनामिका कसौधन, आकांक्षा कसौधन, वैशाली कपूर, आस्था व आंचल और बालक वर्ग में अंबेडकरनगर से आसिफ, अबू सूफियान, सिराज अहमद, अहद, अहमर, अब्दुल नासिर, सुल्तानपुर से इम्तियाज, आरिफ, रवि, सैफ, राहुल व फैजाबाद से सोनू का चयन किया गया। क्रीड़ा सचिव चंदन अस्थाना ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 22 से 24 सितंबर तक मिर्जापुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।