फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से किसान की हत्या

Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र के सूर्यपुर गांव में बीती रात अपने खेत में नलकूप की रखवाली करने के लिए सोए एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का कारण बता रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। असंद्रा थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव निवासी रमाकांत पांडेय (45) पुत्र शिवबालक की क्षेत्र के ही सूर्यपुर गांव में कृषि योग्य भूमि है और यहां पर उनका नलकूप बना है। रोज की तरह रमाकांत बुधवार की रात अपने खेत में नलकूप की रखवाली के लिए गए थे, तभी देर रात खेत में ही उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने रमाकांत को खून से लथपथ अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी उसके परिवारीजनों को दी। इसके बाद परिवारीजन रमाकांत को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत काफी देर पहले होने की बात कही। घटना की जानकारी होने के बाद एएसपी कुलदीप नारायण व सीओ हैदरगढ़ आनंदवीर सिंह ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन


बाक्स-
एसओ बोले, प्रेम प्रसंग में हुआ कत्ल
एसओ असंद्रा जावेद खान ने बताया कि मारे गए रमाकांत पांडेय का सूर्यपुर गांव की रहने वाली महिला फूलमती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रमाकांत ने अपनी दो बीघा जमीन भी फूलमती के नाम कर दी थी। महिला के भाइयाें व पुत्र को यह बात गवारा नहीं थी, इसी के चलते फूलमती के पुत्र शिवकुमार व उसके भाई दुर्गज व तीरथ ने रमाकांत की हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी रानी की तहरीर पर पुलिस ने फूलमती, पुत्र शिवकुमार व भाई दुर्गज और तीरथ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें