फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के यहां फैजाबाद पुलिस का छापा

Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फैजाबाद के पटरंगा थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई लूट के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बाराबंकी के एक सराफा के यहां छापा मारा। सराफा व्यापारी से नगर कोतवाली में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

फैजाबाद जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले एक महिला के साथ लूट हुई थी। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए इस बदमाश ने नगर के अंकुर ज्वैलर्स के यहां सोने की चेन बेचने की बात पुलिस को बताई थी जिस पर फैजाबाद पुलिस ने शुक्रवार को शहर के अंकुर ज्वैलर्स के यहां छापा मारा। अंकुर ज्वैलर्स के मालिक को पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली ले आई। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। नगर कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि सराफा व्यापारी को चोरी का सामान खरीदने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें