फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को गोली मारी

Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र में अपनी बहन को उसकी ससुराल में छोड़कर वापस लौट रहे एक अधिवक्ता को सोमवार रात बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल वकील को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अधिवक्ता बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के अमरादेवी गांव के निवासी हैं। अधिवक्ता पर जिन लोगों ने जानलेवा हमला किया वे लुटेरे थे या किसी विवाद के चलते उन पर हमला हुआ इस बारे में पुलिस का कहना है कि अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है िक अिधवक्ता हाईकोर्ट लखनऊ में प्रैिक्टस करते हैं
विज्ञापन

बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरादेवी निवासी अधिवक्ता उत्तम पांडेय (28) पुत्र मुरली प्रसाद पांडेय सोमवार रात करीब 10 बजे अपनी बहन लक्ष्मी को उसकी ससुराल मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव में छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मसौली क्षेत्र के ही लालपुर गांव के पास अधिवक्ता के पीछे से पहुंचेे बाइक सवार दो लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से उत्तम बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े जिसको देख हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगोें ने इस बारे में अधिवक्ता के घर वालों को जानकारी दी जिसके बाद पहुंचे परिवारीजन उत्तम को जिला अस्पताल लेकर भागे पर हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अधिवक्ता को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच की पर हमलावरों का पता नहीं लग सका है। अधिवक्ता पर हमला करने वाले बाइक सवार दोनाें लोग लुटेरे थे या किसी दुश्मनी की वजह से उस पर हमला हुआ है इस बात का पता अभी तक पुलिस भी नहीं लगा सकी है। घायल अधिवक्ता ने पुलिस को बताया है कि वह जब बाइक चला रहा था तो उसे इस बात का एहसास हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है पर बाइक रोककर पीछे देखने पर कोई नहीं दिखा लेकिन कुछ देर बाद ही पीछे से पहुंचे
विज्ञापन

बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें