फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। हेलमेट पहने बिना बाइक चलाने का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कि सड़क पर गिरने से सिर पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मितवापुर निवासी राहुल त्रिवेदी (21) पुत्र काली त्रिवेदी बुधवार सुबह दस बजे बाइक से गनेशपुर जा रहा था। रास्ते में बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राहुल बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यदि राहुल हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा होता तो शायद उसका सिर जख्मी न होता और जान बच जाती। एसओ रामनगर तेज प्रताप सिंह का कहना है कि शव पोस्मार्टम के लिए भेजा है। साथ ही बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उधर, हादसे में राहुल की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें