फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसिंग के साथ कसरत भी जरूरी

Mon, 18 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस कर्मियों की सेहत सुधारने के लिए एसपी ने नई योजना बनाई है। एक तो जिले के सभी पुलिस कर्मियों को जिम जाकर सेहत बनाने के निर्देश दिए हैं। जहां जिम न हो वहां सुबह के समय कसरत कर शरीर चुस्त दुरुस्त रखने को कहा गया है। पुलिस लाइंस में इसके लिए जिम भी खोला जा रहा है जिसमें पुलिसकर्मी अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि पुलिस विभाग में तैनात कुछ दरोगा और सिपाही इस हालत में हैं कि वह जरा भी दौड़ नहीं सकते। भारी भरकम तोंद वाले दरोगा व सिपाहियों की तो भरमार है। वहीं जो पुलिसकर्मी स्वस्थ भी हैं वह भी अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए कभी व्यायाम नहीं करते। इन सभी बातों पर गौर करते हुए एसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइंस में एक जिम बनाने की योजना बनाई है। जिम बनाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है और कसरत का सामान मंगाने के लिए आर्डर भी दे दिया गया है। अब जल्द ही पुलिस लाइन में जिम खुल जाएगा और उसने दरोगा व सिपाही खुद को फिट रखने के लिए पसीना बहाते नजर आएंगे। वहीं, जो थाने ग्रामीण इलाके में है वहां के पुलिस कर्मियों को भी सुबह व्यायाम करने के निर्देश दिए गए हैं। पर अब देखना है कि जिम जाने के फरमान से किस हद तक पुलिस कर्मियों की सेहत में सुधार होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें