फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिला प्रबंधकाें को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान खरीद में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर डीएम ने पांच जिला स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएम ने पीसीएफ और कर्मचारी कल्याण निगम के प्रबंधकों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा जिला विपणन अधिकारी, एनसीसीएफ के प्रबंधक और एआर कोआपरेटिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं एक केंद्र प्रभारी के खिलाफ निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. ने शुक्रवार को कई धान खरीद केंद्राें का निरीक्षण किया था। धान खरीद की रफ्तार काफी धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। सफेदाबाद के संदौली में धान खरीद में की जा रही घटतौली पर केंद्र प्रभारी रवीन्द्र शुक्ला को निलंबित करने का आदेश दिया था। साथ ही एडीएम जेपी सिंह के साथ हरख के उधवापुर, यहीं पर विपणन के धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया था। धान खरीद को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। डीएम ने इस पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक रितेश यादव, कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रबंधक सैयद अनवर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। वहीं जिला विपणन अधिकारी वीके त्रिपाठी, एनसीसीएफ के जिला प्रबंधक एसपी सिंह और उपनिबंधक सहकारी समितियां अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। धान खरीद में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें