फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजे गए लक्ष्मी-गणेश, रोशनी से जगमगाया शहर

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सुख समृद्धि के प्रतीक लक्ष्मी-गणेश की मंगलवार को शुभ मुहूर्त में पूजा की गई। दिनभर की दौड़भाग व चहल पहल के बाद शाम को पूजन और फिर आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। सबसे ज्यादा बेसब्री बच्चाें में देखने को मिली, जो किसी तरह पूजा समाप्त होते ही पटाखाें की धूम धड़ाक के लिए बेचैन रहे। रंग बिरंगी झालराें से सजकर जगमगाते घर, दीपोत्सव पर्व की खुशियां हर किसी के चेहरे पर दिखीं। शाम होते ही पूरा जिला रोशनी से जगमगा उठा और आतिशबाजी से आसमान जगमगा गया।
विज्ञापन

शुभ लाभ प्रदाता भगवान गणेश व सुख समृद्धि प्रदात्री माता लक्ष्मी की पूजा की मंगलवार को चहुंओर धूम रही। दीपोत्सव के लिए ज्योतिषियाें द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त का समय आते ही घर में लक्ष्मी गणेश का पूजन शुरू हो गया, पूजा पाठ का ये क्रम देर रात तक चलता रहा। कई लोगों ने लक्ष्मी गणेश की विशेष पूजा भी की और सुख समृद्धि की कामना की। पूजा सम्पन्न होते ही बड़ाें व बच्चों ने अलाय-बलाय ले जाकर घर से दूरी पर होम किया और शुभ की मनौती मांगी। वापस लौटते ही बच्चाें ने अपनी जिद पूरी की और बड़ों की उपस्थिति में अनार, रॉकेट, फुलझड़ी, गोले, चटाई आदि आतिशबाजी का जमकर मजा लिया। देर रात तक आसमान रंगीन आतिशबाजी व जोरदार धमाकों से गूंजता रहा। तरह-तरह के महंगे व आकाश छूते पटाखाें ने मन मोह लिया। इसी तरह जिले भर में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के सत्यप्रेमीनगर मोहल्ले में शिवांगी, पिंकी तिवारी, प्रत्यक्षा सिंह, सरस्वती तिवारी, स्पर्धा सिंह, आकाश सिंह, देवांश, वैभवी, यशराज, युवराज आदि बच्चाें ने अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर आतिशबाजी छुड़ाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें