बाराबंकी। घर में पिटाई से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ऐसी किसी सूचना से अनभिज्ञता जताई है। असद्रंा थानाक्षेत्र के ग्राम खुसेहटी निवासी 15 वर्षीय संजीव को घर में किसी बात को लेकर परिजनों ने पीट दिया। सोमवार शाम हो हुई पिटाई से क्षुब्ध होकर संजीव ने रात कोघर में ही एक कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ असंद्रा केके यादव ने बताया कि थाने पर ऐसी कोई सूचना नहीं आई है।