फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बोर्ड परीक्षा में 955 विद्यार्थी गैरहाजिर

Sun, 22 Feb 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर के जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। 
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं शनिवार को जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। प्रवेश पत्र व आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों पालियों में कुल 17,922 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 955 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे और उड़नदस्ता दलों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पहली पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट की व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा जिले के 109 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें कुल 15,818 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 14,944 उपस्थित रहे, जबकि 874 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की इतिहास विषय की परीक्षा 77 केंद्रों पर कराई गई। इस पाली में 3,059 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,978 ने परीक्षा दी और 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सआदतगंज स्थित गांधी पंचायत इंटर कॉलेज में हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय में 224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 19 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा में 20 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने जीआईसी बरौली जाटा, जीआईसी हरख, मानपुर जनता इंटर कॉलेज, जीजीआईसी जैदपुर, मॉर्डन एकेडमी का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।

सीबीएसई: हाईस्कूल व इंटर के 1,600 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1540 के सापेक्ष 1534 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में आयोजित ऑटोमोटिव विषय की परीक्षा में भी छात्रों का उत्साह देखने लायक था। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी 66 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें