फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खेत में चक्की पर मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन भागे

Sun, 22 Feb 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर। थाना टिकैतनगर के कूड़ा सुखीपुर गांव में शनिवार को अजय उर्फ बराती की पत्नी माधुरी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से करीब दो घंटे पहले माधुरी ने अपने मायके फोन कर अनहोनी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो घर पर कोई नहीं मिला। तलाश करने पर खेत में लगी चक्की पर माधुरी का शव पड़ा मिला। मृतका के पिता गया प्रसाद निवासी भीखनपुर थाना दरियाबाद ने बताया कि चार वर्ष पहले उन्होंने पुत्री की शादी अजय के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को खेत में रख दिया गया। घटना के बाद पति, सास-ससुर सहित अन्य ससुरालीजन घर पर नहीं मिले। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें