बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के बीच पांच दिन के अवकाश के बाद गुरुवार को एक बार फिर चहलपहल दिखी। गुरुवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के कम्प्यूटर तो दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई।
नकल विहीन परीक्षा की हकीकत जानने शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त सचिव ने देवा क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के साथ वाइस रिकाड़िॱरग भी सुनी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हुई। इसके बाद 16 फरवरी से अवकाश हो गया। पांच दिन बाद गुरूवार को फिर परीक्षा शुरू हुई तो परीक्षा केंद्रो से लेकर सड़कों पर बोर्ड परीक्षा की चहल-पहल दिखी। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के कम्प्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 132 में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के ही नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसकी हकीकत जानने माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त सचिव जयशंकर दुबे पहुंचे। उन्होंने देवा क्षेत्र के ज्योति शिक्षा निकेतन भटेहटा, वारसी इंटर कॉलेज देवा, प्रतिभा इंटर कॉलेज नरेनी व रामसेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज कासिमगंज का बारिकी से निरीक्षण किया।