फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में भी शुरू हों आन लाइन सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. काजल ने मंगलवार को पांच सदस्यीय टीम के साथ नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका में भी आन लाइन व्यवस्था शुरू करने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान निकाय की टीम ने ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए है। इसलिए प्रयास होना चाहिए कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिले और उन्हें अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए सभी सेवाएं आन लाइन की जाएं और एक शिकायत पेटिका लगाने के साथ ही टोल फ्री नंबर भी शुरू किया जाए।

टीम ने एक-एक पटल पर जाकर वहां पर किए जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि पटल पर संबंधित लिपिक के नाम की पट्टिका लगाने के साथ ही उसका क्या कार्य है यह भी लिखा जाए और इसकी सूची बाहर चस्पा की जाए। इससे यहां पर आने वाले को यह जानकारी हो सके कि उसकी समस्या का निराकरण किस पटल पर होगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार की जरूरत है इसके लिए पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर किया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश देने के साथ ही जो खामियां मिले उन्हें दूर करने के आदेश भी दिए। इस मौके पर ईओ संगीता कुमारी, कमलेश चौबे, जगतपाल, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें