बाराबंकी। मांगों को लेकर कोटेदार अब आरपास लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा मांगों पर ध्यान न दिए जाने से नाराज कोटेदारों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय के गोदामों पर प्रदर्शन किया। सबने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर विचार नहीं होता अनाज का उठान नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप फेडरेशन के बैनर तले जिला इकाई के अध्यक्ष विजय पाल गौतम ने प्रदेश इकाई के आहवान पर हुई हड़ताल के संदर्भ में जिले के रामनगर और फतेहपुर तहसील के गोदामों पर जाकर धरना प्रर्दशन किया। और सरकार से मांग किया कि डोर स्टेप डिलेवरी योजना तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए।
कोटेदारों को वेतन दिया जाए सहित कई अन्य मांगें शामिल रहीं। मांगें पूरी न होने तक सरकारी गोदामों से अनाज न उठाने का संकल्प किया। और निर्णय लिया कि पूरे जिले में स्थित गोदामों पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान रामनगर, फतेहपुर एवं सूरतगंज में हुए प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष हरीनाम सिंह, विनोद कुमार, सावित्री देवी, असलम, विक्रम यादव, रमेश गौतम, गजेंद्र सिंह एवं शहरी क्षेत्र के कई कोटेदार उपस्थित रहे।