फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर में लगी आग, युवक की मौत, दो घंटे जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के निकट शुक्त्रस्वार रात दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई।
विज्ञापन



जिसमें एक ट्रक का चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की मौत हो गई है। हादसे के चलते करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।


मसौली थाना क्षेत्र में बहराइच हाईवे पर ग्राम ज्योली के निकट टोल प्लाजा के पास बाराबंकी की ओर से आरसीसी गिट्टी लेकर रामनगर की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक के डीजल टैंक में रामनगर की ओर से कबाड़ लादकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन



डीजल टैंक फट गया और देखते ही देखते दोनों ट्रक में आग लग गई। हाईवे पर उठती लपटों को देख दोनों ओर वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दुर्घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंचे एसओ विवेक सिंह ने फायर बिग्रेड को सूचना देकर तीन गाड़ियों को बुलाया।


दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रकों के टायर ट्यूब व ट्रक पर लदा कबाड़ जलकर राख हो गया। ट्रक चालक मोहम्मद नसीर निवासी हरिहरनगर जिला महराजगंज व कंटेनर ट्रक चालक वासुदेव घायल हो गए।


नसीर का पैर कट कर अलग हो गया जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। एसओ विवेक सिंह ने बताया कि हादसे केे बाद करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें