फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत जैदपुर में नहीं दिख रहा आचार संहिता का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर में नहीं दिख रहा आचार संहिता का असर
विज्ञापन

- तय सीमा से अधिक खर्च कर वोटरों को रिझा रहे उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर नगर पंचायत में चेयरमैन पद के प्रत्याशियों में चुनाव प्रचार करने की होड़ मची हुई है। प्रचार प्रसार के दौरान आर्दश आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। घरों की दीवारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, स्टीकर खुलेआम लगे हुए हैं। पुलिस एक भी प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सभी गली मोहल्लों में सभासद व अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लगे पोस्टर, बैनर स्थानीय पुलिस को दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में में चेयरमैन पद के लिए डेढ़ लाख रुपये व सभासद उम्मीदवारों के लिए मात्र एक लाख रुपये खर्च की सीमा रखी है। उसके बाद भी नगर पंचायत जैदपुर में अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। आचार संहिता का पालन कराने के लिए बनाए गए उड़नदस्ते की टीम भी जैदपुर कस्बे में नजर नहीं आती है। ऐसे में प्रत्याशी बगैर किसी डर के मनचाहा प्रचार प्रसार कर आचार संहिता उल्लंघन का मजाक उड़ा रहे हैं। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में आचार संहिता का पूरा पालन कराने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। जिस भी प्रत्याशी ने आचार संहिता तोड़ने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें