फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर बहाल हो अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर बहाल हो अवकाश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र बहादुर यादव से मिला। गत 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश को बहाल किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे महासभा के जिलाध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर विश्वकर्मा समाज की पहचान बनाई थी। योगी सरकार ने निरस्त करके विश्वकर्मा समाज की पहचान मिटाने का काम किया है। ज्ञापन देने वालों में जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अरुण कुमार शर्मा, राम सुमिरन शर्मा, डॉ. अनिल विश्वकर्मा, भोला शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

----------
आंदोलन को लेकर 27 को होगी तैयारी बैठक
बाराबंकी। विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा खां ने बताया है कि पांच सितंबर को जिलास्तर पर प्रस्तावित धरन को सफल बनाने के लिए जनपदीय शाखा कार्यकारिणी की एक बैठक 27 अगस्त को होगी। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में होने वाली इस तैयारी बैठक में पदाधिकारियों समेत विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री आदि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसपी तिवारी के निर्देश पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें