हादसे में अज्ञात युवक की मौत, दो घायल
फोटो-45
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। हाइवे किनारे दारापुर गांव के पास बस और ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत में एक अज्ञात की मौत हो गई, वहीं बदोसरांय चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे किनारे स्थित दारापुर गांव के निकट शुक्रवार सुबह एक बस और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़त हो गई। ट्रैक्टर सवार एक तीस वर्षीय अज्ञात युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं बस सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। वहीं कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मैलारायगंज ईदगाह के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बदोसरांय निवासी इरफान अपने परिवार के साथ मसौली जा रहे थे कि मैलारायगंज ईदगाह के समीप बंधन बैंक मसौली शाखा के डीबीओ आशीष मौर्य (30) निवासी विशुनपुर की व इरफान की दोनों बाइक दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।