फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी..

विज्ञापन
विज्ञापन
भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी..
विज्ञापन

बाराबंकी। सृष्टि की आदि स्वरूपा आदि शक्ति एवं अपनी मंद मुस्कान द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने वाली कुष्मांडा देवी की रविवार को विधि विधान से माता की पूजा अर्चना कर भक्तों ने जयकारे लगाए। नवरात्र के चलते मंदिरों में देवी मूर्तियों का नित नया श्रृंगार किया जा रहा है। देवी मंदिरों में गूंज रहे भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन

अवकाश का दिन होने के चलते सुबह व शाम देवी मंदिरों व पूजा पंाडलों में खूब भीड़ रही। शहर के संतोषी माता मंदिर, छोटी देवी मंदिर, लखपेड़ा बाग स्थित दुर्गा मंदिर, कैलाश आश्रम सहित अन्य देवी मंदिरों मेें भक्त पूजन अर्चन किया। मंदिरों में गूंज रहे भक्तिगीतों से वातावरण दुर्गा-मय हो गया। शहर ही नहीं ग्रामीण अंचलों मेें भी सुबह व शाम मंदिरों में सुबह से लेकर देरशाम तक माता केे दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रीअन्नपूर्णा माता मंदिर से रविवार शाम माताजी की ज्योति गाजे बाजे के साथ भक्तों द्वारा लाई गई। ज्योति धनोखर चौराहा, घंटाघर से होते हुए श्री बड़ी देवी माता मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें