फतेहपुर/सिद्धौर (बाराबंकी)। अलग अलग स्थानों पर शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोर व एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसापुरवा निवासी पीटर (15) पुत्र परवेज होरी शुक्रवार सुबह गांव के बाहर मवेशियों को चराने गया था। वहीं रास्ते पर हाई टेंशन तार टूटा रास्ते में पड़ा हुआ था। अचानक किशोर टूटे तार में उतरे करंट की चेपट में आ गया। जब तक कि लोग कुछ समझ पाते किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिद्घौर प्रतिनिधि के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के सरांयमीर गांव निवासी शारदा प्रसाद (50) शुक्रवार सुबह मंदिर में पूजा करने गया था। माइक का तार लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।