फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 77 प्रतिशत मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:54 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण में भी मतदाताओं ने खूब वोटिंग की। इसके चलते मतदान का प्रतिशत 77 प्रतिशत तक पहुंच गया। दो चरणों की तरह इस चरण में भी मतदाताओं में वोटिंग के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक सिद्धौर ब्लॉक में 18.95 प्रतिशत, हैदरगढ़ में 14.66 प्रतिशत और त्रिवेदीगंज में 18.11 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार तीनों ब्लॉक में औसत 17.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की।

इसी प्रकार सुबह 11 बजे तक सिद्घौर ब्लॉक में 40.92 प्रतिशत, हैदरगढ़ में 34.16 प्रतिशत व त्रिवेदीगंज में 38.12 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दोपहर एक बजे तक सिद्धौर ब्लॉक में 60.00 प्रतिशत, हैदरगढ़ में 57.16 प्रतिशत और त्रिवेदीगंज में 56.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार औसत 57.79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की।
विज्ञापन


वहीं दोपहर तीन बजे तक सिद्धौर ब्लॉक में 70.80 प्रतिशत, हैदरगढ़ में 66.08 और त्रिवेदीगंज में 70.96 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार औसत 69.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। शाम पांच बजे तक सिद्धौर ब्लॉक में 79.32 प्रतिशत, हैदरगढ़ में 73.20 प्रतिशत और त्रिवेदीगंज में 79.18 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह औसत 77.33 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें लग गईं थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें