इंद्रधनुषी छठा के बीच देवा मेले का समापन
बाराबंकी)। देवा महोत्सव का शनिवार को परंपरागत ढंग से आतिशबाजी के बीच समापन हुआ। शनिवार रात पुलिस अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव की धर्मपत्नी ऊषा श्रीवास्तव ने आतिशबाजी के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद आसमान आतिशबाजी के रंगों से भर गया। चरखी, झूला, हवाई आतिशबाजी, अनार आदि पटाखों के रंगों से आसमान चमक उठा।
इंद्रधनुषी रंगों ने आसमान पर मानों कब्जा कर लिया हो। तमाम रंगों की फुलझड़ी छोड़ते पटाखों की गूंज से महोत्सव रोशनी से भर गया। इसकी एक वजह सर्वश्रेष्ठ आतिशबाज की प्रतियोगिता भी रही। एक-दूसरे को पीछा छोड़ने के लिए आतिशबाजों में आपस में होड़ लगी रही।
इस होड़ में मोहम्मद आजम ने आतिशबाज ने बाजी मार ली। इस मौके पर स्मारिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी, एडीएम संदीप गुप्ता, एसपी बीपी श्रीवास्तव, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम अजय द्विवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।