फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस दो युवकों ने किया महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में बुधवार को घर पर घुसकर दो शोहदों ने अकेली महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध पर मारपीट की। पीड़ित महिला तहरीर लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। हालांकि, पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव मं एक महिला अपने माइके मे बुधवार को अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी । उसके पिता व परिवार के लोग खेत मे काम करने गए थे। पीड़िता का आरोप है कि तभी गांव के रवि उर्फ रिंकू व पिंटू उर्फ राजेश घर मे घुस आए और पूछा कि तुम्हारे पिता कहां है। तो बताया कि वह खेत में हैं। जिसके बाद दोनों लोग छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित महिला की पिटाई भी कर दी जिससे उसके माथे पर चोट आ गई। शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। उसके बाद पीड़ित महिला तहरीर लेकर थाना दरियाबाद पहुंची। पर पुलिस ने न तो महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया और न ही मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक शिवा कांत का कहना कि कोई महिला थाने पर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें