फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 10 घंटे में लगे 62 लाख पौधे, निकली बरात, हुए भंडारे

Sun, 21 Jul 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक पेड़ मां के नाम अभियान ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वन विभाग द्वारा अन्य विभागों के साथ मिलकर सुबह से शाम तक चलाए गए अभियान में करीब 10 घंटे में 62.05 लाख पौधे रोपित किए। मंत्री से लेकर संतरी व अफसरों से लेकर किसानों तक ने पौधे लगाने के साथ उनको बचाने का संकल्प लिया। जिले का ऐसा कोई गांव नहीं रहा जहां पौधरोपण नहीं हुआ हो।
विज्ञापन

मसौली ब्लॉक की रसौली ग्राम पंचायत में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ को लेकर एक कार्यक्रम हुआ। यहां राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह व डीएफओ आकाश बाधवान के साथ गांव की जमीन पर पौधे लगाए। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने यहां प्रकृति के कण कण को पूजनीय बताते हुए कहा कि इंसान खाना व पानी के बिना तो कुछ दिन जीवति रह सकता है मगर आक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है। अगर जीवन बचाना है तो पौधे लगाना होगा। जन्म दिन, शादी की वर्षगांठ जैसे आयोजन पर भी पौधे लगाने होंगे।
वहीं, सुबह ही जिले में पहुंची नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीना ने पुराने लखनऊ अयोध्या मार्ग पर असेनी मोड से चौपुला के दोनों पटरियों पर 500 नीम के पौधे लगाने के अभियान को शुरु किया। उन्होंने नीम का पौधा रोपते हुए इसके संरक्षण कर प्राथमिकताएं बताई। निंदूरा क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ स्थल डंडे तुला धाम पर पीपल को पौधारोपण किया गया। दरियाबाद ब्लाक के रानी कटरा गांव में खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक प्रमुख देवानंद पांडेय ने पौधे लगाए।
विज्ञापन



भिटरिया चौराहे के चारों ओर लगे 1600 पौधे
नगर पंचायत रामसनेहीघाट में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की अगुवाई में भिटरिया चौराहे के चारों ओर 1600 पौधे लगाए गए। इसमें भिटरिया चौराहे से बाबा रामसनेही दास मंदिर तक गोल्ड मोहर के 400 पौधे, भिटरिया से दिलोना बाइपास तक सावनी के 400 पौधे, भिटरिया चौराहे से दरियाबाद की ओर जकरंडा के 400 पौधे, भिटरिया चौराहे से हैदरगढ़ रोड पर अमलतास के 400 पौधे लगाएं गए हैं।

मसौली के पंचायत भवन बड़ागांव से ग्राम प्रधान नूर फातिमा की अगुवाई मे बैंड बाजे की धुन पर पौधों की बरात निकाली गयी। सिरौलीगौसपुर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह, एसएलसी अंगद सिंह ने पौधरोपण किया। रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने महाभारत कालीन ऐतिहासिक आश्रम कुरुक्षेत्र में पौधे लगाए।ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी मे एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें