फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एक दर्जन अफसरों का रोका वेतन, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम, सीडीओ समेत 12 अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन



बाराबंकी। जनता दर्शन में प्राप्त विभिन्न शिकायतों पत्रों की जांच एवं कार्रवाई कर आख्या उपलब्ध नहीं कराने वाले 12 अफसरों का जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने इस माह का वेतन रोक दिया है। इसकी खबर मिलते ही संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। डीएम ने आगे भी इसी प्रकार से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।


मालूम हो कि शासन ने सभी अधिकारियों को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनकर निस्तारित कराने के निर्देश दे रखे हैं। इस दौरान डीएम के जनता दर्शन में आई शिकायतों को दूर करने के लिए संबंधित अफसरों को शिकायती पत्रों का निस्तारण कर जांच व कार्रवाई की आख्या देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन



मगर कुुछ अफसरों ने डीएम के इस निर्देश को हवा में उड़ा दिया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए 12 अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। साथ ही हिदायत दी है कि इस प्रकार की अनदेखी पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने जिन 12 अफसरों का वेतन रोका है। उनमें सीडीओ, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम सदर, एसडीएम रामनगर, एसडीएम हैदरगढ़, एसडीएम सिरौलीगौसपुर, एसडीएम रामसनेहीघाट, एसडीएम फतेहपुर, डीपीआरओ, डीएसओ, अधीक्षण अभियंता विद्युत एवं अधिशासी अभियंता विद्युत शामिल हैं।
विज्ञापन



डीएम उदयभानु त्रिपाठी का कहना है कि शासन की प्राथमिकता वाले इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रति संबंधित अधिकारियों द्वारा अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। इसके चलते संबंधित अधिकारियों का नवंबर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें