फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित विडियो वायरल में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित विडियो वायरल में तीन के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

जैदपुर (बाराबंकी)। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कई अन्य लोगों के फोटो मिलाकर विवादित गाने का वीडियो वायरल करने की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी का शांतिभंग की धारा में चलान किया गया है।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे में 18 अक्तूबर को एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद, पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व सांसद रामसागर रावत के साथ मदरसा टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव मास्टर इसराइल कुरैशी, सभासद डॉ जेपी वर्मा, जाकिर हुसैन, राम सिंह के फाइल फोटो अपलोड किए गए थे। विवादित वीडियो होने के चलते रियाज अहमद ने थाने में तीन लोगों के नाम तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अबू, रिजवान अली व नजमुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि पूर्व चेयरमैन रियाज अमहद की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई करने के लिए वीडियो क्लिप की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें