फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दीया रखने गए किसान को सांप ने डसा मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में दीया रखने गए किसान को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। बिरौली निवासी एक किसान शुक्रवार की शाम खेत में दीया रखने गया था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी किसान रंगीलाल (52) शुक्रवार को अपने खेत में दीया रखने गया हुआ था। इस दौरान खेत में सांप ने उसे डस लिया। घर आने पर किसान की हालत बिगड़ने लगी तो पुत्र उमेश उसे लेकर अस्पताल जाने लगा। रास्ते में रंगीलाल की मौत हो गई। बेटे ने जानकारी पुलिस को दी। परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है, परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें