फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में चोरों का धावा, लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा के मुजफ्फरमऊ गांव में हुई वारदात
विज्ञापन

माती (बाराबंकी)। देवा कोतवाली के अंतर्गत मुजफ्फरमऊ गांव में चोरों ने तीन घरों में घुसकर हजारों रुपए की नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। लेकिन किसी आरोपी का अभी तक पता नहीं लग सका है। वहीं दो घरों में चोरी का प्रयास किया गया।

देवा कोतवाली क्षेत्र में चोरी की पहली घटना मुजफ्फरमऊ गांव के ही रमेश यादव के घर पर हुई। यहां बुधवार रात घर के बाहर से दीवार के सहारे दरवाजे की सिटकनी तोड़कर पहुंचे चोर दो कमरे में रखे बक्से से डेढ़ लाख के जेवर व 50 हजार की नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जब रमेश की पत्नी ने खाना बनाने के लिए छत पर गई तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। जिस पर पहुंचे माती चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं इसी गांव के राम सजीवन रावत के घर पहुंचकर छत पर रखे मोबाइल व एक हजार नकदी उठा ले गए तथा तीसरे घर पर प्रदीप रावत के घर से एक मोबाइल उठा ले गए और सामान ले जाने का प्रयास किया लेकिन चोर असफल रहे।
विज्ञापन


वही गांव के ही रामलाल वकील के घर में घुसने का प्रयास किया लेकिन बाहर सो रहे मोहन रावत ने चोरों को देख शोर मचा दिया जिससे चोर भागने में सफल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि चोरी के मामलों मेें जांच कर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें