फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्रई जिले ने जीते सर्वाधिक 4

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रई जिले ने जीते सर्वाधिक 48 स्वर्ण व 30 रजत
विज्ञापन

- दो दिवसीय अर्चरी व एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
- उरई प्रथम, मथुरा द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहा बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में जहांगीराबाद मीडिया इंस्टीटयूट में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी एवं एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजई खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुए दो दिवसीय प्रतियोगिता में आर्चरी में श्रीयश, आराध्या, आयुष, अयांन, आर्यन, श्यामभवि, सौरभ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में सुमेधा, कुणाल, रितेश, हर्ष, आयुशी ने रजत पदक प्राप्त किया व पावस अमृतनश ने कांस्य पे कब्जा जमाया। वहीं एथेलेटिक्स में श्यामभवि, भाविका, दीपा, अकसा, महकी, वर्षा, पुष्पा, बबिता को स्वर्ण पदक दिया गया। लंबी कूद में ऊफ़क, सुरभि, सोनिया। पुरुष वर्ग में मुकेश, अवनीश, प्रदीप, सुमित, राहुल, हरेंद्र ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में उर्रई जिले ने सर्वाधिक 48 स्वर्ण एवं 30 रजत पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर मथुरा जिले को 38 स्वर्ण व 23 रजत प्राप्त हुए। वहीं बाराबंकी जिले के खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण व 18 रजत पदक प्राप्त कर प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त सभी खिलाड़ी राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सतीश पांडेय ,दीपक, अभय, शैलेश, महेन्द्र, सुशांत रहे। स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों में दिव्यांशु गर्ग, निधि जैन, शुभम, विकास ,दिव्यांश, प्रशांत, आनंद ने कार्यक्रम के संचालन में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें