एक किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है लेकिन किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बिषेनीखेड़ा मजरे अखैय्यापुर निवासी सुजीत (15) पुत्र मुन्नीलाल का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर विजय शंकर के बाग में पेड़ पर बंधे फंदे से लटकता मिला।
परिवारीजनों ने बताया कि बुधवार की रात को पिता के डांटने पर वह घर से चला गया था। रात भर तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा।
परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने बताया पिता की डांट पर फांसी लगाने की जानकारी मिली है। पीएम में मौत का कारण स्पष्ट होने पर जांच की जाएगी।