फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों की मान्यता के लिए 30 तक होगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों की मान्यता के
विज्ञापन

लिए 30 तक होंगे आवेदन

क्रासर

-गत वष 41 विद्यालयों के आवेदन हुए निरस्त

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से जिला कोषागार में जमा किया जाएगा। इस तिथि तक आवेदन न करने वाले विद्यालय पांच हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
जिले में पिछले वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मान्यता के लिए 60 विद्यालय प्रबंधकों ने आवेदन किए थे जिसमें 16 विद्यालयों को मान्यता मिली जबकि मान्यता की शर्ते न पूरी करने वाले 41 विद्यालयों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। ऐसे में अब निरस्त आवेदन वाले विद्यालयों को नए सिरे से दोबारा आवेदन करना होगा। वहीं अन्य विद्यालय भी मान्यता के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकेंगे। मान्यता के लिए विद्यालयों को 10 हजार रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं अतिरिक्त वर्ग की मान्यता के लिए पांच हजार रुपये प्रतिवर्ग का शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने की रसीद वित्तीय वर्ष की होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के आवेदन 30 सितम्बर तक किए जाएंगे। वहीं विलम्ब शुल्क के साथ 31 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका मिलेगा। उसके बाद मान्यता के मानक जांच में पूरे पाने पर कॉलेजों को मान्यता दी जाएगी।
राजकुमार
डीआईओएस, बाराबंकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें