झारखंड जा रहे ट्रकों में
था एक करोड़ का माल
- दूसरे दिन वाणिज्य कर की टीम ने किया भौतिक सत्यापन
- टैक्स चोरी मामले में नोटिस भेज संबंधितों को किया तलब
फोटो:- 42 पी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर(बाराबंकी)। बदोसरायं पुलिस द्वारा टैक्स चोरी कर पान मसाला व जर्दा लाद कर झारखंड जा रहे दो ट्रकों को सीज किए जाने के बाद सोमवार को वाणिज्य कर विभाग द्वारा की गई जांच में करीब एक करोड़ से अधिक का टैक्स चोरी का मामला सामने आया है।
मालूम हो कि रविवार को बदोसरायं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मरकामऊ चौराहे पर बिना टैक्स जमा किए भारी मात्रा में पान मसाला व जर्दा लाद कर झारखंड जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा था। ट्रक चालकों द्वारा दी गई बिल्टी में पन्नी लिखी हुई मिली थी। जिस पर पुलिस ने इसकी सूचना वाणिज्य कर विभाग को देते हुए ट्रक को सीज कर दिया था। सूचना पर पहुंची वाणिज्य कर की टीम बारिश के चलते जांच पूरी नहीं कर सका था। सोमवार की सुबह टीम कोतवाली पहुंच कर माल का भौतिक सत्यापन किया तो करीब एक करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आया। वाणिज्य कर टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस भेज कर कार्यालय तलब किया है। जांच टीम में प्रमोद कुमार असिस्टेंट कमिश्नर फैजाबाद, रामचंद्र वर्मा, प्रताप सिंह बिष्ट सीटीओ के साथ ही स्थानीय जिले के पांच विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स
जांच में प्रथम दृष्टया दोनों ट्रकों में करीब एक करोड़ से अधिक का माल मिला है। जो बिना टैक्स जमा किए बेचने के लिए दूसरे प्रांत जा रहा था। विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। संबंधितों को नोटिस देकर तलब किया गया है।
शैलेंद्र कुमार मौर्या, असिस्टेंट कमिश्नर, सचल दल वाणिज्य कर विभाग।