फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 फीसद की छूटी वीडीओ परीक्षा

Sun, 05 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रविवार को ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए जनेस्मा डिग्री काॅलेज में आयोजित परीक्षा से पहले चेकिंग करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (सामान्य चयन) परीक्षा रविवार को 19 केंद्रों पर कराई गई। करीब 35 फीसद परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परीक्षा में लगभग साढ़े सात हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। अन्य जनपदों से आए परीक्षार्थियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (सामान्य चयन) पद की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए जनपद में 19 केंद्र बनाए गए। इन पर 11658 परीक्षार्थी आवंटित किए गए। डेढ़ घंटे की यह परीक्षा सुबह दस बजे से शुरू हुई।

लेकिन केंद्रों पर परीक्षाथियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गया था। गैर जनपद से आए परीक्षार्थी तो सुबह साढ़े आठ बजे से केंद्र के आस पास नजर आने लगे थे। परीक्षा में कुल 7513 परीक्षार्थी शामिल हो सके। जबकि 4145 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन


जनपद में करीब साढ़े सात हजार परीक्षार्थियों के आने से कई जगहों पर जाम की स्थिति रही। बस स्टॉप, देवा तिराहा, नाका सतरिख चौराहा सहित शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर लोगों को सुबह के समय और सुबह करीब पौने बारह बजे जाम की स्थिति से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें