फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरता दिवस के रूप में मनाया गया नेताजी का जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें देशभक्ति गीत व हाथों में तिरंगा थामे बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन



सुभाष चंद्र बोस जयंती पर मसौली के सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाई स्कूल में बच्चों ने समां बांध दिया। थिरकते कदमों के बीच हाथों में तिरंगा थामे बच्चों की जीवंत प्रस्तुति पर पांडाल तालियों से गूंज उठा। मुख्य अथिति विधान परिषद सदस्य राजेश यादव एव पूर्व सपा विधायक राम गोपाल रावत ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर शकील सिद्दीकी, प्रबंधक रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे। व्यास एकेडमी में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवि विनय शुक्ला ने अपनी कविताओं से नेताजी की प्रमाणिकता पर प्रश्र उठाने वालों पर प्रहार किया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी कार्यालय सुभाष चंद्र बोस जयंती समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में संचालन में मनाई गई। संस्था युवा प्रगति के सदस्यों ने छाया चौराहा स्थित सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं शिवसैनिकों ने भी नेताजी की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें