फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किसानों के घर से सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किसानों के घर से सात लाख की चोरी
विज्ञापन

- जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के भटेहटा गांव की घटना
बाराबंकी। दो किसानों के घर शुक्रवार की देर रात घुसे चोरी नकदी व सोने, चांदी के जेवरात समेत करीब सात लाख की चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के भटेहटा गांव के रहने वाले किसान उमेश कुमार के घर में शुक्रवार की रात दरवाजा तोड़कर घुसे चोर कमरे में रखी 13 हजार रुपये की नकदी व करीब ढाई लाख के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इनके पड़ोस में रहने वाले केसर के घर भी पहुंचे चोर करीब 50 हजार की नकदी समेत तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब घर में चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ितों के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी गई है। सीओ सिटी आरएन सिंह का कहना है कि चोरी के बारे में पता नहीं है। कहा पता करवाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें