अवैध खनन में लगी जेसीबी व दो डंपर सीज
जैदपुर (बाराबंकी)। प्रदेश सरकार द्वारा खनन पर रोक के बावजूद जैदपुर इलाके में रात में जेसीबी मशीन व दो डंपर से खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने खनन करते हुए दो डंपर वह एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज किया है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के शाहजादपुर में स्थित ग्राम समाज की जमीन से सोमवार की रात में एक जेसीबी मशीन व दो डंपरों से मिट्टी का खनन कर जैदपुर कस्बे लाया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से खनन कर रही एक जेसीबी मशीन व दो डंपर को पकड़ कर थाने लाई। थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया मौके से मिले वाहनों के साथ चालक बब्बू लाल, रंजीत, सुनील को पकड़ा गया है।