फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: समाधान दिवस में आईं 304 शिकायतें, 52 का हुआ निस्तारण

Sun, 21 Dec 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की सभी छह तहसीलाें में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें करीब 304 शिकायतें आईं, जिनमें महज 52 का ही निस्तारण किया जा सका। अन्य मामले संबंधित विभागों को भेज दिए गए।
विज्ञापन

फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होना था, लेकिन संयुक्त सचिव के आने की वजह से डीएम फतेहपुर नहीं पहुंचे। डीएम के आने सूचना से तहसील में फरियादियों की लाइन लगी रही और यहां 66 शिकायतें आईं। डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम कार्तिकेय सिंह की उपस्थित में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जांच के दिए निर्देश
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम होलीपुरवा निवासी वृद्ध महिला किशुनी ने तहसीलदार से कहा कि उनका छोटा पुत्र व बहू उसको भूखा रखकर घर से भगाना चाहते हैं, जिसके लिए मारते भी हैं। इस पर तहसीलदार ने पुलिस को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

25 दिनाें से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर
ग्राम मुंडेरा के प्रधान प्रकाश चंद्र वर्मा ने अधिकारियों से बताया कि प्राथमिक विद्यालय स्थित ट्रांसफार्मर करीब 25 दिनों से खराब है। इससे विद्यालय की विद्युत आपूर्ति न होने के कारण बच्चों की स्मार्ट क्लास व पेयजल व्यवस्था नहीं हो पा रही है। एसडीएम ने एसडीओ को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें