रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। भानपुर गांव के बाहर स्थित जंगल में बुधवार शाम बरामद 28 गोबंश बरामद होने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम गौ सेवा जिला प्रमुख रविंद्र पांडे ने भानपुर के जंगल में 28 गोवंश बंधे होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जंगल से सभी गोवंश को बरामद कर लिया था।
बृहस्पतिवार सुबह खंड विकास अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने मवेशियों को कंधईपुर स्थित बृहद गोशाला भिजवा दिया था।
वहीं भानपुर की ग्राम प्रधान सरोज कुमारी व पंचायत सचिव प्रमोद कुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।