फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 2624 स्कूल, 15 दिन में केवल 8596 नामांकन

Fri, 18 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जनपद के 2624 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की रफ्तार बेहद धीमी है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पहली अप्रैल से की गई थी लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद सिर्फ 8596 नए नामांकन ही हो सके हैं। स्थिति यह है कि शहर क्षेत्र के स्कूलों में अब तक सिर्फ 11 बच्चों ने ही नामांकन कराया है। औसतन हर स्कूल में मात्र तीन से चार बच्चे ही हैं।
विज्ञापन


जिले के कुल 16 शिक्षा क्षेत्रों में इस बार वार्षिक परीक्षा में 3,29,490 बच्चों ने हिस्सा लिया था जिनमें 38,057 बच्चे कक्षा आठ उत्तीर्ण कर नौवीं में चले गए। ऐसे में विभाग के पास नामांकित बच्चों की संख्या घटकर 2,91,433 रह गई है। इनमें से भी कुछ छात्रों के निजी स्कूलों की ओर रुख करने से सरकारी स्कूलों की स्थिति और कमजोर हो गई है।

बीएसए संताेष देव पांडेय ने निर्देश दिए थे कि पिछली बार से 10 प्रतिशत अधिक नामांकन किए जाएं ताकि कक्षा आठ के पासआउट बच्चों की संख्या की भरपाई की जा सके लेकिन 15 दिन की रिपोर्ट काफी निराशाजनक रही है। उन्होंने बताया कि अभी तो नामांकन चल रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक नामांकन होने का लक्ष्य है।
विज्ञापन




हरख व बनीकोडर ही पार कर सके 1000 का आंकड़ा
शहर में 11, देवा में 183, हैदरगढ़ में 208, बंकी में 248, पूरे डलई में 385, मसौली में 392, दरियाबाद में 536, सिरौलीगौसपुर में 541, फतेहपुर में 559, सिद्धौर में 567, सूरतगंज में 665, रामनगर में 666, त्रिवेदीगंज में 685, निंदूरा में 712 बनीकोडर में 1106 और हरख में 1132 बच्चों का नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें