फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मिड टर्म परीक्षा के पहले दिन अनुपस्थित रहे 243 विद्यार्थी

Fri, 18 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जनेस्मा डिग्री कॉलेज में आयोजित परीक्षा से पहले जांच करते शिक्षक।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में स्नातक की मिड टर्म परीक्षा में पहले दिन 243 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य गेट पर तलाशी के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


पहली पाली में पंजीकृत 295 के सापेक्ष 230 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 992 के सापेक्ष 887 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तीसरी पाली में 656 के सापेक्ष 597 तथा चौथी पाली में 325 के सापेक्ष 311 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि चार पालियों में हुई परीक्षा में 243 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के मिड टर्म के दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन होने से जिन छात्र-छात्राओं का एक पेपर छूट गया है, इसकी सूचना एसके सिंह को दें। ऐसे छात्र-छात्राएं अपने छूटे हुए विषय की परीक्षा 2 अप्रैल को सुबह 11 बजे परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें