फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर की पटरी पर 1.89 करोड़ से बिछेगा 23 किमी खड़ंजा

Mon, 01 Jun 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शारदा सहायक की हैदरगढ़ शाखा नहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नहर की दाहिनी पटरी पर क्षतिग्रस्त खड़ंजे के स्थान पर करीब 23 किमी नया खड़ंजा बिछाया जाएगा। परियोजना पर लगभग 1.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

हैदरगढ़ शाखा नहर के किनारे बसे लगभग 70 गांवों की दो लाख से अधिक आबादी प्रत्यक्ष रूप से इस मार्ग का उपयोग करती है। वर्षों से नहर की दाहिनी पटरी पर बना खड़ंजा जर्जर हो चुका था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान पटरी की स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित होता था। नई परियोजना के पूरा होने के बाद आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। क्षेत्र के मवैया, मरदापुर, मढिगवां, ज्ञानमतीखेड़ा, बहादुरपुर जैसे 70 गांवों के किसानों, छात्रों और आम ग्रामीणों को भी बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।
.......................


जल्द ही शुरू होगा कार्य
हैदरगढ़ शाखा नहर की पटरी पर खड़ंजा बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। नहर की पटरी भी मजबूत होगी। पहली किस्त मिलने से जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश रावत, विधायक हैदरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें