फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में जिले में मिले 224 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में जहां गिरावट आने लगी है वहीं संक्रमण की चपेट में आए लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर जहां 224 नए संक्रमित मिले हैं वहीं उपचार के बाद 505 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या में भी गिरावट आई है। इस तरह से जिले में अब एक्टिव केस महज 1046 ही बचे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट में बुधवार को 115 और बृहस्पतिवार को 109 कुल 224 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सीएचसी दरियाबाद के एक चिकित्सक के अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। जबकि शहर में दो दिन में सबसे ज्यादा 49 मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं।
इनमें शहर के मोहल्ला लखपेड़ाबाग, नाका पैसार, आवास विकास कॉलोनी, आजाद नगर, पायनियर चौराहा, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, जेआईटी जहांगीराबाद, जेल कॉलोनी, सत्य प्रेमी नगर, लक्ष्मनपुरी कॉलोनी, सिविल लाइन, सांई प्लाजा आदि के रहने वाले लोग शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह से जिले में दो दिन के अंदर 224 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि उपचार के बाद 505 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या महज 1046 ही रह गई है। लगातार घट रहे मरीजों की संख्या से स्वस्थ विभाग ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है।
इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि दो दिन में 224 मरीज जहां संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं 505 मरीज स्वस्थ हुए है जो विभाग के लिए किसी राहत से कम नहीं है। इसके बाद भी लोगों को लापरवाही नहीं बल्कि सतर्कता बरतने की जरूरत है।
साढ़े 15 हजार को लगा कोरोना का टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 15 हजार 813 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बताया कि अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 1272 लोगोें को बूस्टर डोज दी गई। वहीं 15 से 18 आयु वर्ग के 2161 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
इसके अलावा 18 प्लस वालों में 6241 को पहली डोज तथा 6139 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। लोगों से अपील की जाती है कि जिन लोगों ने अभी तक टीके की पहली डोज नहीं ली है वह निकट के केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें। क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका टीकाकरण ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें