फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी से निकल गई ट्रेन, सिग्नल फेल होने से बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
चटकी पटरी से निकल गई ट्रेन, सिग्नल फेल होने से बाधित रहा यातायात
विज्ञापन

बाराबंकी। रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को चटकी पटरी से करीब आधा दर्जन ट्रेनें निकल गई। हालांकि अधिकारी इस बात की जानकारी से इंकार कर रहे है। वहीं सिग्नल फेल होने से एक एक्सप्रेस ट्रेन करीब बीस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के सामने रविवार को मुख्य रेल लाइन की पटरी चिटक गई थी। सूत्रों की मानें तो इस दौरान चटकी पटरी से गोंडा पैसेंजर, तीन मालगाड़ी व दो अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें निकल गई। इसके बाद जब विभाग के कर्मचारियों को इस बात का पता लगा तो आनन फानन में पटरी सही कराया गया। हालांकि रेलवे का कोई भी अधिकारी ऐसी किसी बात की जानकारी से ही इंकार कर रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीके शुक्ला का कहना है कि स्टेशन के आस पास कहीं भी पटरी नहीं चटकी थी ट्रेनों का संचालन बेहतर तरीके से कराया जा रहा है। वहीं, हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास डबल रेल लाइन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते सिग्नल प्रणाली फेल हो जाने से उधर से निकल रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन करीब बीस मिनट तक खड़ी रही। यही नहीं बाराबंकी, फैजाबाद व गोंडा रेल मार्ग पर भी सिग्नल प्रभावित होने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। स्टेशन हैदरगढ़ अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते सिग्नल प्रभावित होने से कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें