नमस्ते इंडिया व भट्ठा मालिकों को एसडीएम का नोटिस
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। उपजिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र के भट्ठा मालिकों व नमस्ते इंडिया आदि को नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि सभी अपने-अपने संस्थानों के लाइसेंस पर्यावरण प्रमाण पत्र तथा ईंट भट्टे मालिकान खनन की अनुमति प्रपत्र उनके कार्यालय पर प्रस्तुत कर जांच कराएं।
उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के नोमानी ब्रिक फील्ड, रजा ब्रिक फील्ड, हाजी ब्रिक फील्ड दरिगापुर सहित क्षेत्र के समस्त भट्ठा मालिकों के अलावा शेरलीपुरवा के ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर नमस्ते इंडिया दूध प्लांट के प्रदूषित व बदबू युक्त निकल रहे पानी से क्षेत्र की जमीनें खराब होने के साथ-साथ दूषित पानी होने से गांव के लोगों को स्वास्थ्य का भी खतरा उत्पन्न हो गया है ।नमस्ते इंडिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अजय द्विवेदी ने नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह के साथ प्लांट पर जांच करने पहुंचे तो ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत को सही पाया। नमस्ते इंडिया के संचालक को लाइसेंस पर्यावरण विभाग की अनुमति आदि प्रपत्र सहित रविवार को अपने कार्यालय तलब किया है। रविवार को नमस्ते इंडिया के डायरेक्टर उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर एसडीएम से 20 दिनों का समय मांगा और कहा कि की प्लांट से निकलने वाले दूषित जल का ट्रीटमेंट नाली आदि का निर्माण कराकर कराया जायेगा। उप जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से भट्ठा संचालकों और नमस्ते इंडिया आदि संचालकों में हड़कंप मच गया है।