फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवाहाटी की बैठक में दूर होगी जीएसटी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुवाहाटी की बैठक में दूर होंगी जीएसटी की समस्या
विज्ञापन

बाराबंकी। जीएसटी को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं, वह गुवाहाटी में 9 व 10 नवंबर को होनी वाली बैठक में दूर होंगी। अभी तक सामने आई समस्याओं पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। यह बातें शनिवार को शहर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ग्राहकों से रेट से ज्यादा वसूली करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 10 प्रतिशत टैक्स लेने केे बाद व्यापारी कम बिक्री दिखा रहे है। ऐसे में आम जनता के साथ धोखा कर रहे है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर सभी खुश है। इसका कोई असर निकाय व लोकसभा के चुनाव पर नहीं पड़ेगा। अर्थ व्यवस्था बढ़ रही है। जीएसटी काउंसिल में डेढ़ करोड़ तक के टैक्स को तिमाही कर दिया गया और बड़े करों को हटा दिया गया। इससे उपभोक्ता व व्यापारी सभी प्रसन्न है। नगर परिषद के प्रत्याशी चयन पर उन्होंने ने कहा कि निचले स्तर से आनेे वाली रिपोर्ट के आधार पर चयन अवध क्षेत्र पर कर दिया जाएगा। अफीम की नई पालिसी के बारे में वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि जितनी मांग की गई उसी के अनुरूप पुराने लोगों को लाइसेंस दिए जाएंगे। नए किसानों ने आवेदन ही नहीं किए तो किसी दे दिया जाए। पहले से अफीम का इतना स्टाक है कि दो वर्षों तक काम चल जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रियंका रावत, विधायक शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, रामनरेश रावत, रामचंदर यादव, डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें