विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। जिले के करीब 21 लाख 51 हजार हैं। यह वोटर छह विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे 68 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें मौजूदा तीन मंत्रियों और अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के पुत्र की प्रतिष्ठा भी दावं पर लगी हुई है।
रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए 2308 बूथोें पर मतदान होना है। इसमें सभी छह विधान सीटों के लिए 21 लाख 51 हजार 468 मतदाता 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें कुर्सी विधानसभा सीट पर 15, दरियाबाद सीट पर 10, रामनगर सीट पर 14, हैदरगढ़ सुरक्षित सीट पर 3, बाराबंकी सीट पर 14 व जैदपुर सुरक्षित सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इन 68 प्रत्याशियों में सपा के 3 मंत्री व एससी आयोग के चेयरमैन के बेटे की प्रतिष्ठा दांव पर है। सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप रामनगर सीट, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह दरियाबाद सीट व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार फरीद महफूज किदवई कुर्सी सीट से मैदान में है। वहीं एससी आयोग के चेयरमैन डॉ. पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया जैदपुर सुरक्षित सीट से मैदान में हैं।
विधानसभा सीटवार मतदाताओं की स्थिति
विधान सभा पु. वोटर महि. वोटर अन्य कुल मतदान केंद्र बूथ
कुर्सी (266) 201066 173034 3 374103 294 409
रामनगर (267) 176337 149343 4 325684 279 353
बाराबंकी (268) 197616 169639 36 367291 247 381
जैदपुर सु. (269) 195484 170842 15 367291 277 394
दरियाबाद (270) 206889 180077 8 386974 276 406
हैदरगढ़ सु. (272) 176001 155073 1 331075 257 365
योग 1153393 998008 67 2151468 1630 2308