फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बजरंग दल व हिंयुवा ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिसंबर पर हवन-पूजन तो कहीं निकला जुलूस
विज्ञापन

बाराबंकी। छह दिसंबर को लेकर बुधवार को शिवसेना ने हवन-पूजन किया तो हिंयुवा, बजरंग दल व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सभा का आयोजन किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे व जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
शहर में बुधवार को बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। बाइक व वाहन रैली निकालकर जय श्रीराम के जयघोष के साथ ही जगह-जगह सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विहिप के प्रांत संपर्क प्रमुख बृजेंद्र, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, संतोष सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक अखिलेश प्रताप सिंह, दयाशंकर दीक्षित, दिलीप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इसी तरह शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमुरिया नाला व धनोखर स्थित हनुमान मंदिर पर हवन-पूजन किया। इस मौके पर किशनलाल रावत आदि मौजूद रहे। वहीं, अयोध्या में शिवसेना द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह का बुधवार सुबह पटेल चौक पर शिवसैनिकों ने स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश चंद्र पाठक, मनोज विद्रोही, शिवा पाठक, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी बाराबंकी के कार्यकर्ताओं ने मातन मंदिर बदोसराय में शौर्य दिवस मनाया। इसमें प्रांतीय संगठन महामंत्री अमित पांडेय आदि कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर प्रसाद बांटा और आतिशबाजी जलाई। इस अवसर पर कुंवर मोनू भाष्कर आलोक कनौजिया, आशीष गुप्ता, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिले में कई जगह पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें