फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से शिकायत के बाद एसडीएम को बनाया कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को बनाया कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने एसडीएम रामनगर को सूरतगंज ब्लॉक का कार्यवाहक प्रमुख नामित किया है। दरअसल इस पद पर अविश्वास प्रस्ताव आने पर तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख लैला द्वारा इस्तीफा देने से रिक्त हुए पद पर पूर्व में डीएम ने अधिनियम की धाराओं का प्रयोग करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. राजेंद्र सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख मनोनीत किया था। इस पर जिला पंचायत सदस्य मालती देवी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने उर्मिला सिंह की जगह एसडीएम को कार्यवाहक प्रमुख नामित किया है।
सूरतगंज के ब्लॉक प्रमुख पद पर सत्ता परिवर्तन के बाद पिछले माह बीडीसी सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख लैला ने क्षेत्रीय विधायक पर कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया था। तभी से रिक्त चल रहे प्रमुख पद पर डीएम ने जिला पंचायत अधिनियम की धाराओं का प्रयोग करते हुए क्षेत्र के वार्ड संख्या 57 से क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला सिंह पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह को कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख मनोनीत किया था। जबकि ये पद अनुसूचित जाति का था। जिसका विरोध करते हुए राममंडाई निवासी जिला पंचायत सदस्य मालती देवी ने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सामान्य जाति की कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख को हटाने की मांग की थी। डीएम ने पीएम को भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए उर्मिला सिंह को हटाकर उपजिलाधिकारी रामनगर लव कुमार सिंह को प्रमुख पद निर्वाचन होने तक कार्यवाहक प्रमुख नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि, ब्लॉक प्रमुख का काम देख रहीं उर्मिला सिंह को हटाकर अब एसडीएम रागनगर लव कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में एसडीएम को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें